फीचर फोन से भी किसी को भेज सकते हैं पैसे, यह है तरीका
स्मार्टफोन और इंटरनेट के जरिए तो हर कोई डिजिटल पेमेंट कर रहा है लेकिन यदि आपके पास फीचर फोन है तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आप अपने फीचर फोन से भी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) का इस्तेमाल कर सकते हैं। हो सकता है कि यह खबर पढ़कर आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यही सच है कि आप फीचर फोन से भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। आइए हम आपको वास्तव में बिना इंटरनेट या फीचर फोन से यूपीआई पेमेंट करने का तरीका बताते हैं... USSD कोड की लेनी होगी मदद? आपको बता दें कि साल 2012 में नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने USSD कोड आधारित मोबाइल बैंकिंग की शुरुआत की थी। शुरुआत में इसे सिर्फ MTNL और BSNL के ग्राहकों के लिए ही पेश किया गया था। बाद में 2016 में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को लॉन्च किया गया और इस यूपीआई को स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों के लिए उपलब्ध कराया गया। *99# USSD को लॉन्च करने का मकसद फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट को उपलब्ध कराना था। अब *99# USSD कोड सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए उपलब्ध है। बिना इंटरनेट *99# USSD की ...